कांग्रेस ने तीन और विद्रोही किए बाहर

By: Oct 31st, 2017 12:07 am

शिमला— कांग्रेस ने तीन और बागियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव व हिमाचल प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के निर्देशानुसार चुनावों में कांग्रेस पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ आजाद उम्मीदवार के तौर पर लड़ रहे प्रत्याशियों को पार्टी से छह साल के लिए बाहर किया गया है। पार्टी से निष्कासित बागियों में ऊना सदर से राजीव गौतम, कुटलैहड़ से शिव हरिपाल और पच्छाद से रत्न सिंह कश्यप शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि गत शनिवार को भी पार्टी ने समानांतर प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सात बागियों से प्राथमिक सदस्यता छीन ली थी।

विकास शर्मा फिर कांग्रेस में शामिल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गत दिनों एनएसी चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निलंबित विकास शर्मा पुत्र भजन लाल शर्मा  को सोमवार को फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल कर लिया है। विकास शर्मा ऊना विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App