कांग्रेस में लौटने का सवाल ही नहीं

By: Oct 17th, 2017 12:01 am

मंडी— कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडी के विधायक अनिल शर्मा ने  वीरभद्र सिंह पर आरोप लगाया है कि  वीरभद्र सिंह तो चाहते ही थे कि पंडित सुखराम परिवार कांग्रेस छोड़ दे। इसीलिए सुनियोजित चाल के तहत ऐसे हालात पैदा किए गए कि हमें कांग्रेस छोड़नी पड़ गई। उन्होंने कहा कि हम स्वार्थ की राजनीति नहीं बल्कि आत्म-सम्मान की राजनीति करते हैं। अगर स्वार्थ की राजनीति करते तो वीरभद्र सिंह और उनकी पत्नी लोकसभा चुनाव नहीं जीतती।  अनिल शर्मा ने कहा कि अब कांग्रेस में वापस लौटने का सवाल ही नहीं बनता है। सोमवार को सुखराम समर्थकों संग अनिल शर्मा ने बैठक कर मंत्रणा की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App