कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार-माफिया राज

By: Oct 31st, 2017 12:05 am

पटड़ीघाट —  उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत भदरोता और पिंगला के विभिन्न गांवों में भाजपा प्रत्याशी व वर्तमान विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने प्रचार किया।  कर्नल ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान प्रदेश में भ्रष्टाचार और माफिया राज का बोल बाला रहा, जबकि कानून-व्यवस्था का दिवालिया निकल गया। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष सरकाघाट में कांग्रेस ने विकास नहीं होने दिया। कांग्रेस के नेतागण अपना स्वार्थ देखने में लगे रहे। इस कारण कितनी ही पेयजल योजनाएं लटक गईं और कितनी ही सड़कों का निर्माण कार्य अधूरा रह गया। उन्होंने कहा कि इस सब के लिए कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है, लेकिन प्रदेश में भाजपा की सत्ता आने के बाद फिर से सरकाघाट में विकास कार्य शुरू होंगे। इस मौके पर पिंगला की प्रधान अनिता कुमारी, उपप्रधान जानकी दास, प्रदेश सचिव अमित धूमल, रखोटा प्रधान संतोषी देवी, पूर्व प्रधान सुषमा देवी, महामंत्री चंद्रमणि, पवन शर्मा, कश्मीर सिंह, विशाल शर्मा व संजीव  मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App