कांग्रेस सेवादल के चुनाव प्रचार प्रभारी तय

By: Oct 27th, 2017 12:01 am

विधानसभा चुनाव फतह करने को कांग्रेस ने मजबूत किया नेटवर्क, कंवर प्रताप सिंह संभालेंगे वार रूम की कमान

शिमला — विधान सभा चुनावों के लिए कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं की भूमिका को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेश मुख्य संगठक अनुराग शर्मा ने संगठन के वरिष्ठ एवं अनुभवी पदाधिकारियों को विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त किया है   इसके साथ ही संगठन की चुनाव प्रचार की गतिविधियों का आकलन करने के लिए प्रदेश मुख्यालय में वार रूम शुरू किया गया है। वार रूम में कंवर प्रताप सिंह को प्रभारी तथा गोपाल शर्मा, बलदेव ठाकुर तथा विरेंद्र जसवाल को सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस सेवादल ने जिन पदाधिकारियों को प्रभारी तैनात किया है, उसमें चुराह से अबदुल गनी खां, भरमौर से कमला भारद्वाज, चंबा से विजय कुमार, डलहौजी से हेमा पुरी, भटियात से योगेश, नूरपुर से आचार्य हरबंस लाल इंदौरा से पुष्पेंद्र चंबियाल, फतेहपुर से वासु सोनी, जवाली  से बलदेव पठानिया, देहरा से सुषमा चौधरी, जसवां-परागपुर से मलकीत सिंह धारीवाल, ज्वालामुखी से दिव्यांशु भूषण, जयसिंहपुर से रोशन लाल शर्मा, सुलह से पवन चौधरी, नगरोटा-बगवां से पंजाब सिंह, कांगड़ा से उत्तम  डोगरा, शाहपुर से राज कुमार शर्मा, धर्मशाला से विनीत कुमार, पालमपुर से त्रिलोक कुमार, बैजनाथ से विजय सरस्वती, लाहुल-स्पीति से कृष्ण कुमार नेगी, मनाली से अनुराग प्रार्थी, कुल्लू से थरवन पालसरा, बंजार से सुखदास नायर, आनी से कुलवंत कश्यप, करसोग से चमेलू देवी कश्यप, सुंदरनगर से करतार जम्वाल, नाचन से कर्नल हरि सरण, सराज से प्रेम लाल चौहान, द्रंग से दीनानाथ भंडारी, जोगिंद्रनगर से केहर सिंह ठाकुर, धर्मपुर से ओम प्रकाश ठाकुर, मंडी सदर से ज्ञान कुमारी कौंडल, बल्ह से डा. विजय कपिल, सरकाघाट से संजीव ठाकुर, भोरंज से कुशल ठाकुर, सुजानपुर से राजीव चोपड़ा, हमीरपुर से जगजीत ठाकुर, बड़सर से नरेश लखनपाल, नादौन से मदन लाल कौंडल, चिंतपूर्णी से डा. राज पाल शर्मा, गगरेट से डा. सरोज शर्मा हरोली से सुरेंद्र ठाकुर, ऊना से राकेश शर्मा, कुटलेहड़ से आत्मा राम, झंडूता से गुरदास सुमन, घुमारवीं से प्रकाश चंद महाजन, बिलासपुर से रतनी पुंडीर, श्री नयनादेवी  से प्रताप कौंडल, अर्की से सुशील ठाकुर, नालागढ़ से प्रताप ठाकुर, दून से प्रशांत गुप्ता, सोलन से सत्या ठाकुर, कसौली से हरि मोहन शर्मा, पच्छाद से परीक्षा चौहान, नाहन से जब्बर सिह चौहान, श्री रेणुकाजी से दीपा तोमर, पांवटा साहिब से संदीप बतरा, शिलाई से जितेंद्र सैनी, चौपाल से संतोष डोगरा, ठियोग से सरिता चंदेल, कुसुम्पटी से विश्वा नंद ठाकुर, राजेश शर्मा, शिमला से सत्या वर्मा, रंजन भारद्वाज, शिमला ग्रामीण से राजेंद्र शर्मा, अजय शर्मा, जुब्बल-कोटखाई से रविंद्र सिंह राठौर, भोपाल शर्मा, रामपुर से साहिब सिंह मेहता, प्रेम शर्मा, रोहड़ू से भूमि देव शर्मा, ऊषा मेहता, किन्नौर से संदीप नेगी, रतन लाल शामिल हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App