काम कांग्रेस के… नाम अपना बता रहे सत्ती

By: Oct 29th, 2017 12:02 am

ऊना में सतपाल रायजादा ने नुक्कड़ सभाओं के दौरान प्रदेशाध्यक्ष पर जड़े आरोप

ऊना— कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने कहा कि भाजपा विधायक सतपाल सत्ती पिछले 15 वर्षों में ऊना विस क्षेत्र का विकास करवाने में नाकाम रहे हैं। अब चुनावों दौरान जब विधायक जनता के बीच जा रहे है तो जनता उनसे पिछले 15 वर्षों का हिसाब-किताब मांग रहे हैं। सतपाल सत्ती द्वारा विस क्षेत्र की कई अनेदखी का जबाव जनता उन्हें देने को तैयार बैठी है। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा शनिवार को फतेहबाल, नंगड़ा, लमलेहड़ा, मैहतपुर, रायपुर बारी, मैहतपुर-बसदेहड़ा वार्ड-आठ में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर रहे थे। रायजादा ने कहा कि कांग्रेस सरकार केवल विकास करवाने में विश्वास रखती है और भाजपा विकास के नाम पर लोगों को गुमराह ही करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से ऊना विस क्षेत्र में विकास को गति दी गई है। उन्होंने कहा कि बसदेहड़ा में राजकीय डिग्री कालेज खोला गया है। इसके अलावा कई अन्य विकास कार्य करवाएं गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक स्वयं विकास करवाने में विफल रहे हैं ओर कांग्रेस सरकार के विकास कार्यों को अपना बताकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं, लेकिन क्षेत्र की जनता अब जागरूक हो चुकी है और इसका जबाव भाजपा को देने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है। सतपाल रायजादा ने कहा कि प्रदेश की जनता को पता है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ही उनके सच्चे हितैषी हैं। भाजपा केवल जनता को विकास के नाम पर भ्रमित करना ही जानती है। नुक्कड़ सभाओं को प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष करुण शर्मा, पंजाब युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमरप्रीत सिंह लाली ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजीव कंवर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हजारी लाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता तेलू राम कटवाल, वनगढ़ पंचायत के पूर्व प्रधान रवि कुमार, पंचायत उपप्रधान पंकज कुमार, पूर्व प्रधान जीतराम, पूर्व प्रधान प्रीतम सिंह, राम कुमार पुखरु, अनिल रुद्रा, पंकज वशिष्ट सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App