गाहलियां का पानी बंद, लोग परेशान

By: Oct 10th, 2017 12:05 am

घुमारवीं —  करलोटी पंचायत के गाहलियां गांव में पानी के लिए लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। पिछले 10 दिनों से घरों में लगे नलों से पानी की बूंद नहीं टपकी है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में अनंत राम, जगदीश, अशोक, राजीव, पुनेंद्र, मनोज, राजकुमार, बिमला देवी, निर्मना देवी, अनिता, गोदावरी, कृष्णी देवी, जोगेंद्र व सुरेश ने बताया कि पिछले करीब 10 दिनों से उन्हें पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है।  पीने के पानी के साथ उन्हें पशुओं व नहाने के लिए पानी दूरदराज के हैंडपंपों से लाना पड़ रहा है। इन दिनों लोग कार्यों में भी व्यस्त है, जबकि पानी न आने से लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि पानी की समस्या इतनी विकराल बनी हुई है कि उनके खेतीबाड़ी के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने विभाग से मांग की है कि शीघ्र उनकी समस्या का समाधान कर उन्हें नियमित रूप से पानी की सप्लाई दी जाए। उधर, आईपीएच के एक्सईएन ईं. अरविंद सूद ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसी कोई समस्या है, तो जेई को बताकर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App