गुरु रामदास के प्रकाश पर्व की धूम

By: Oct 8th, 2017 12:02 am

अमृतसर — पावन पर्व गुरु रामदास का प्रकाश उत्सव शनिवार को पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर धार्मिक नगरी अमृतसर के संस्थापक गुरु रामदास को श्रद्धालुओं ने याद किया और उनके दिखाए मार्ग तथा शिक्षाओं को धारण करने का संकल्प लिया। राज्य के गुरुद्धारों विशेषकर स्वर्ण मंदिर को खूब सजाया संवारा गया है। हरमंदिर साहिब दूधिया रोशनी से जगमगा रहा है। शुक्रवार रात से श्रद्धालुओं का सैलाब हरमंदिर साहिब में उमड़ पड़ा। देश विदेश से आए श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में जाकर धार्मिक संगोष्ठी, बाणी सुनी। इससे पहले पवित्र सरोवर में स्नान किया। इस मौके पर  जगह-जगह लंगर लगाए गए। शोभा यात्राएं निकाली गईर्ं। लाखों श्रद्धालुओं के शहर आने से भीड़भाड़ बढ़ गई। शहर में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App