गोला फेंक प्रतियोगिता में राजगढ़ जोन के निर्भय प्रथम

By: Oct 3rd, 2017 12:05 am

राजगढ़— राजगढ़ खंड की प्राथमिक पाठशालाओं की 24वीं खंड स्तरीय खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को राजगढ़ में हुआ। इस प्रतियोगिता में पूर्व प्रधान छोगटाली आशा प्रकाश ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की व द्वीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। छात्रों द्वारा मुख्यातिथि को शानदार मार्चपास्ट सलामी दी गई। मुख्यातिथि ने राजगढ़ खंड के 21 सेंटर के छह जोन के लगभग 350 छात्र और छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलों के महत्त्व का ज्ञान देते हुए खेल को खेल भावना से खेलने का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दिनेश आर्या, अमन ठाकुर, प्राथमिक शिक्षा अधिकारी राजगढ़ चेतराम शर्मा, बीआरसीसी राजगढ़ प्रेम चौहान व ईश्वर दत्त शर्मा, प्राथमिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर अध्यक्ष सुखदर्शन ठाकुर, राजगढ़ खंड अध्यक्ष नेतर सिंह, अनिल भारद्वाज, अजय अत्री आदि उपस्थित रहे। पहले दिन के मुकाबलों में छात्राओं के वर्ग में  वालीबाल में राजगढ़ जोन ने दीदग जोन को 25-10 व 25-9 से सीधे सेटों में पराजित किया। कबड्डी में भी राजगढ़ जोन ने शरगांव जोन को एकतरफा मुकाबले में 26-2 से पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। छात्र वर्ग के गोला फेंक में राजगढ़ जोन के निर्भय ने प्रथम तथा भनोग जोन के अर्चित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक के छात्रा वर्ग में राजगढ़ खंड की अदिती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App