घुमारवीं में एक बार फिर से सुशासन लाएगी भाजपा

By: Oct 31st, 2017 12:07 am

पार्टी प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग ने लोगों से किया वादा, धमकाते रहे कांग्रेसी

घुमारवीं – भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग ने कहा कि पिछले पांच सालों में विधायक ने गुंडागर्दी को संरक्षण दिया है, जिससे असामाजिक तत्त्वों के हौसले बुलंद हो गए हैं। विधायक के गुर्गों द्वारा कांग्रेस शासन में आम लोगों को धमकाना तो दूर, कर्मचारियों तथा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मारपीट व बदसलूकी करने से भी परहेज नहीं किया। इससे घुमारवीं में अराजकता तथा भय का माहौल व्याप्त हो गया है, जिसका अब घुमारवीं की जनता हिसाब मांग रही है। भाजपा के सत्ता में आते ही लोगों को इस कुशासन के माहौल से बाहर निकालकर सुशासन दिया जाएगा। भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग ने सोमवार को चकराणा, लंझता,  लेठवीं, ललवान, गाहर, मुहाणा, पध्याण, देहलवीं, बाह, खसवीं, जरोड़ा, स्वारा, भटेड़ तथा दधोल में नुक्कड़ सभाओं में उपस्थित सैकड़ों लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पांच सालों में कांग्रेस ने हिमाचल को कुशासन ही दिया,  जिससे घुमारवीं भी अछूता नहीं रहा। घुमारवीं में पांच साल अराजकता का माहौल रहा। अब इस कुशासन देने वाली सरकार का पलटने का समय आ गया है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर, राकेश चोपड़ा, नवल किशोर, चमन, कुलतार, कृष्ण सिंह ठाकुर, राजेश ठाकुर, राजेंद्र गीता चौहान, जमुना, रक्षा कपिल, अंजु, सावित्री शर्मा, संदीप, भागीरथ व मनीष गर्ग सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

पीएम ने बढ़ाया सैनिकों-महिलाओं का मान

राजेंद्र गर्ग ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने महिलाओं तथा सैनिकों, पूर्व सैनिकों का मान बढ़ाया है। केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण, किसानों, पूर्व सैनिकों तथा आम लोगों के कल्याण को कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू कर रखी हैं।

आज दधोल में गरजेंगे प्रो. प्रेम कुमार धूमल

भाजपा मीडिया प्रभारी महेंद्र पाल रतवान ने बताया कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गर्ग के पक्ष में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल  दधोल में दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App