चोरी के आरोप में खंभे से बांधकर पीटा नाइजीरियन

By: Oct 10th, 2017 12:02 am

नई दिल्ली — दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक नाइजीरियन शख्स की बुरी तरह पिटाई का वीडियो सामने आया है। स्थानीय लोग चोरी के आरोप में पकड़े गए शख्स को खंभे से बांधकर पीट रहे हैं। वीडियो पिछले महीने का है। 24 सितंबर की इस घटना को किसी ने मोबाइल कैमरे से रिकार्ड किया है। लोग नाइजीरियन को रस्सी से खंभे में बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट रहे हैं। वीडियो में एक शख्स नाइजीरियन के पैर को पकड़े हुए दिख रहा है और लोग उसके तलवों पर डंडों से मार रहे हैं। इस दौरान नाइजीरियन रहम की भीख मांगता दिख रहा है, लेकिन पिटाई करने वाले लोगों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। वीडियो में आवाजें अस्पष्ट हैं, लेकिन एक जगह भीड़ से कोई शख्स लाल मिर्च लाने की बात कह रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App