छंटनी के उपरांत अब 22 उम्मीदवार

By: Oct 25th, 2017 12:07 am

सोलन   – सोलन जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार को नामांकनों की छंटनी के उपरांत अब 22 उम्मीदवार शेष रह गए हैं। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कंवर ने दी। राकेश कंवर ने कहा कि 50-अर्की विधानसभा क्षेत्र में नामांकनों की छंटनी के उपरांत भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वीरभद्र सिंह, भारतीय जनता पार्टी के रतन सिंह पाल, जनरल समाज पार्टी के विजय सिंह राजपूत तथा स्वतंत्र उम्मीदवार विजय सिंह चौहान मैदान में हैं। 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में छंटनी के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के कृष्ण लाल ठाकुर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के लखविंद्र सिंह राणा तथा स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में गुरनाम सिंह, परमजीत सिंह सैणी, हरदीप सिंह बावा एवं हरप्रीत सिंह सैनी मैदान में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि छंटनी के उपरांत 52-दून विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के परमजीत सिंह, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राम कुमार तथा स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में इंद्र सिंह ठाकुर मैदान में हैं। 53-सोलन (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में नामांकनों की छंटनी के बाद सीपीआई (एम) के अजय भट्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के धनी राम शांडिल, भारतीय जनता पार्टी के राजेश कश्यप तथा स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में शशिकांत चौहान मैदान में हैं। 54-कसौली विधानसभा क्षेत्र में छंटनी के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के राजीव सहजल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी, सीपीआई के वीरेंद्र कुमार कश्यप, स्वाभिमान पार्टी के केश्व कुमार तथा स्वतंत्र उम्मीदवार राजीव कौंडल शेष हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App