निष्पक्ष चुनाव को भाजपा का चुनाव आयोग को पत्र

By: Oct 14th, 2017 12:01 am

शिमला— प्रदेश भाजपा ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिख कर हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव करवाने की घोषणा का स्वागत किया है। आयोग को लिखे पत्र में भाजपा चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक एचएन कश्यप ने आरोप लगाया कि अभी तक प्रदेश कांग्रेस शासित है और उसकी उपलब्धियों के बोर्ड, बैनर प्रदेश के राष्ट्रीय उच्च मार्गों, बस अड्डा प्राधिकरणों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगे हुए हैं, जो कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए हटाए जाने अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में पूर्णतः विश्वास रखने वाली राजनीतिक पार्टी है और आशा करता है कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव होगा।

सरकारी घोषणाओं पर लगाया जाए प्रतिबंध

भाजपा ने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्रियों की घोषणाओं पर भी प्रतिबंध लगाया जाए। प्रदेश के मंत्री गत 12 अक्तूबर को हुई चुनाव की घोषणा के बाद भी स्थानांतरण एवं घोषणाएं कर रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App