पंजाब से सटे क्षेत्रों का लिया जायजा

By: Oct 26th, 2017 12:05 am

ऊना —  पुलिस पर्यवेक्षक आईपीएस रूपिंद्र सिंंह ने ऊना का दौरा किया। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से पंजाब राज्य से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को भी उचित निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को सचेत रहने, संदिग्धों पर भी कड़ी नजर रखने, वाहनों की चैकिंग करने के साथ अन्य निर्देश दिए, ताकि कोई भी व्यक्ति किसी भी आपराधिक गतिविधि को अंजाम न दे सके। इसके बाद पुलिस पर्यवेक्षक आईपीएस रूपिंद्र सिंह ने ऊना में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विकास लाबरू और पुलिस अधीक्षक ऊना  संजीव गांधी के साथ भी बैठक की। बैठक में सुरक्षा दृष्टि से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन की ओर से कड़े प्रबंध किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति उनके मोबाईल नंबर-8219781034 पर भी सूचना दे सकता है। इसके अलावा किसी भी पुलिस अधिकारी, कर्मचारी को भी सूचित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के लिहाज से कड़े कदम उठाए गए हैं। पंजाब राज्य से आने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। साथ ही वाहनों की चैकिंग भी की जा रही है। ताकि कोई वाहन चालक या फिर अन्य व्यक्ति नियमों की अवहेलना न करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App