बिजनस काउंसिल ने किया प्रदर्शन

By: Oct 29th, 2017 12:02 am

चंडीगढ़ में रेहड़ी-फड़ी और निगम के गठजोड़ के खिलाफ खोला मोर्चा

चंडीगढ़ — चंडीगढ़ बिजनस काउंसिल के नेतृत्त्व में शनिवार को रेहड़ी-फड़ी और नगर निगम के बीच कथित  गठजोड़ के खिलाफ आंदोलन शुरू हो गया। रेहड़ी-फड़ी के खिलाफ सेक्टर-17 व शहर के अन्य भागों में सैकड़ों अन्य व्यापारियों ने शनिवार को सुबह से ही रेहड़ी-फड़ी लगानी शुरु कर दी थी। व्यापारियों ने काले कपड़े, काली टोपियां पहनी थी  और बैनर लगाए हुए थे। व्यापारियों ने  निगम व प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि उनका  आंदोलन शुरू हो गया है और  व्यापारियों की यह लड़ाई दूर तलक जायेगी। आंदोलन के पहले ही दिन शहर भर से  व्यापारी सेक्टर-17 पहुंचे और देर शाम तक जमे रहे। व्यापारियों ने प्रशासन से कहा है कि जब तक रेहड़ी-फड़ी माफिया को खत्म नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलनकारी व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि सेक्टर-17 को वेंडिंग जोन से बाहर रखा जाए। उन्होंने रेहड़ी-फड़ी माफिया व निगम अधिकारियों की कथित मिलीभगत की जांच की मांग भी प्रशासन से की है। भाजपा व व्यापरी नेता रवि प्रकाश कांसल ने किरण खेर को सलाह दी है कि मसले का समाधान शीघ्र कराएं। आंदोलन में सुभाष कटारिया, वरिंदर गुलेरिया, संजय अब्बट, अरुण तलवार, विनोद अरोड़ा, संजय बंसल, एचएस गुजराल, जेपी सिंह कालरा, राजिंद्र मिनोचा,  अनिल दीवान, कैप्टन मोहनबीर सिंह, सुरिंदर गुलाटी, परवीन गुलाटी, सुभाष गुलाटी, नरिंदर सचदेवा, एलसी अरोड़ा के अलावा सैकड़ों व्यापारी मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App