भाजपा को नहीं दिख रहा विकास

By: Oct 31st, 2017 12:05 am

सुंदरनगर  —  उपमंडल सुंदरनगर के निहरी क्षेत्र में मुख्यमत्री वीरभद्र सिंह के पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी एवं सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश समेत सुंदरनगर में विकास का दूसरा नाम वीरभद्र सिंह है। उन्होंने कहा कि जब-जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है। प्रदेश में चहुंमुखी विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि निहरी में तहसील का दर्जा देना, पुलिस चौकी स्थापित करना, पीएचसी से सीएचसी का दर्जा देना, निहरी को कालेज की सौगात भी कांग्रेस सरकार की देन है। उन्होंने कहा कि कालेज भवन का निर्माण कार्य वर्तमान में युद्ध स्तर पर है और पांच करोड़ रुपए से भवन बन रहा है।   उन्होंने बताया कि हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा गया है। बिजली से लेकर पेयजल व शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अथक विकास हुआ है। दुर्गम क्षेत्रों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा गया है, लेकिन भाजपा जनता को भ्रमित करने की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार का मिशन रिपिट का सपना हर हाल में पूरा होगा और वीरभद्र सिंह सातवीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App