भाजपा को हजम नहीं हो रहा पांवटा का विकास बोले, किरनेश

By: Oct 27th, 2017 12:10 am

पांवटा साहिब —  पांवटा साहिब में जितना विकास इस पांच साल के कार्यकाल में हुआ है उतना कभी नहीं हुआ। यह बात पांवटा विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी किरनेश जंग ने पीपलीवाला पंचायत में आयोजित नुक्कड़ सभा में कही। गुरुवार को चुनावी प्रचार की शुरुआत करने से पूर्व उन्होंने पीपलीवाला के शिव मंदिर में माथा टेका और पूजा अर्चना की। उसके बाद उन्होंने गांव में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को पांवटा विधानसभा का अभूतपूर्व विकास हजम नहीं हो रहा है इसलिए वह बौखलाहट में अनाप-शनाप बयानबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि पांवटा की जनता विकास देख रही है तभी उनके समर्थन में लोग आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सीपीएस ने अपने कार्यकाल में तो पांवटा में कोई खास काम किए नहीं अब जबकि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से पांवटा में विकास चरम पर पहुंचा है तो इन्हें यह बात खटक रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल में पांवटा साहिब में नौ करोड़ की लागत से बने सिविल अस्पताल को जनता के सपूर्द किया गया। करोड़ों रुपए के विद्युत बोर्ड के कार्य पूरे हुए। आंजभौज को डिग्री कालेज मिला। भंगानी में पीएचसी खोली गई। पांवटा में 10 बिस्तरों का आयुर्वेदिक अस्पताल खोला गया। 90 लाख की लागत से भव्य यमुना पथ पांवटा की जनता को बनाकर दिया गया। ब्रदीपुर से वाई प्वायंट तक डिवाडर लगवाए, जिसके बाद सड़क दुर्घटनाओं में भारी कमी आई है। नगर परिषद के खेल मैदान का सौंदर्यकरण कर उसमें हाईमास्ट लाइटें लगवाई जिसके बाद अब युवा रात को भी खेल सकते हैं। इसके अतिरिक्त भी बहुत से ऐसे विकास कार्य हैं जो इस कार्यकाल में पूरे हुए हैं। यह सब जनता जानती है और उन्हें विकास के नाम पर वोट करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलकर लोगों को गुमराह करती है, लेकिन जनता अब इनके बहकावे में नहीं आने वाली। उसके बाद किरनेश जंग का चुनावी प्रचार कीरतपुर, भगवानपुर, पुरुवाला में हुआ।  इस दौरान कांग्रेस मंडल प्रधान अश्वनी शर्मा, शमशेर अली, जगदीश गर्ग, शहर कांग्रेस अध्यक्ष असगर अली, पीपलीवाला पंचयात प्रधान सितारा बेगम, बसारत अली, अब्दुल हमीद, लक्ष्मी चंद, कामिल, ज्ञान हांडा, नजीर अहमद, साबिर अहमद, पूर्व प्रधान सरिता शर्मा, जुल्फीकार, चमन लाल, रविंद्र, शरीफ, इस्लाम, अख्तर अली, रविंद्र शर्मा, नजाकत अली, असलम, मनोज कुमार, सलीम, सुभाष, मोहन सिंह बंगा, प्रधान कमल सिंह, सुरेंद्र पाल, राकेश, श्याम लाल, कुमार लाल, जगत सिंह, सुनील, धर्मपाल, मिंदर, याद राम, अशोक कंबोज आदि मौजूद रहे।

नोटबंदी-जीएसटी से जनता को हुई परेशानी

चौधरी किरनेश जंग के समर्थन में चुनावी प्रचार पर गए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अनिंद्र सिंह नौटी ने कहा कि केंद्र के दो तानाशाही निर्णय नोटबंदी और जीएसटी से आम जनता को काफी परेशानी हुई। प्रदेश की जनता इन जनविरोधी निर्णयों का जवाब इस विधानसभा चुनाव में केंद्र को जरूर देगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App