मंजीत राष्ट्रीय अल्पसंख्सक आयोग के सदस्य

By: Oct 26th, 2017 12:02 am

चंडीगढ —  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के नेता मनजीत सिंह राय को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। श्री राय अब तक युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष, पंजाब भाजपा के किसान मोर्चा के अध्यक्ष, प्रदेश सचिव, प्रदेश महासचिव तथा प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में पार्टी की सेवा करते रहे हैं। वह पंजाब इन्फोटैक के चेयरमैन, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन भी रह चुके हैं। इस अवसर पर पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल तथा प्रदेश सचिव विनीत जोशी ने मनजीत सिंह राय को बधाई दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App