मक्कड़ में बलदेव शर्मा ने मांगा समर्थन

By: Oct 29th, 2017 12:02 am

 बिझड़ी — विधानसभा क्षेत्र बड़सर में भाजपा प्रत्याशी बलदेव शर्मा ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। वह उपमंडल के सभी गांवों में पहुंचकर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को ग्राम पंचायत मक्कड़ में उन्होंने जनसभाएं की। इस अवसर पर उनके साथ कार्यकर्ताओं सहित समर्थक मौजूद रहे। बलदेव शर्मा ने कहा कि भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। प्रदेश की जनता कांग्रेस राज में अपना विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बड़सर के विकास को ग्रहण लग गया है। भाजपा सरकार में बड़सर का संपूर्ण विकास करवाया जाएगा। उन्होंने मक्कड़ पंचायत के लोगों से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र बड़सर के विकास कार्यों को लगा ग्रहण भाजपा सरकार बनते ही दूर हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने शनिवार को उपमंडल की गई पंचायतों का दौरा किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App