महर्षि वाल्मीकि मानवता के पुजारी

By: Oct 7th, 2017 12:02 am

हरियाणा विस अध्यक्ष ने मटका चौक जगाधरी में प्रकट दिवस पर कही मन की बात

यमुनानगर – हरियाणा विधानसभा स्पीकर कंवर पाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं किसी वर्ग व समुदाय विशेष के लिए नहीं बल्कि पूरी मानवता के लिए हैं। आदि कवि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण युगों तक पूरी मानवता का मार्गदर्शन करती रहेगी। हिंदुओं के महान ग्रंथ रामायण से हमें एक आदर्श राजा, आदर्श पिता, पुत्र, भाई, पत्नी और आदर्श पति के रूप में अपने दायित्व का ज्ञान मिलता है तथा जीवन की हर बड़ी से बड़ी उलझन का समाधान रामायण में मिलता है। विधानसभा स्पीकर कंवर पाल गत दिवस मटका चौक जगाधरी स्थित वाल्मीकि बस्ती में महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि महान विद्वान थे और उन्होंने हिंदुओं के महान ग्रंथ रामायण के माध्यम से न केवल धार्मिक संदेश दिया बल्कि समाज में एकजुटता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी आने वाली पीढि़यों को संतों व धर्म के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देनी चाहिए ताकि हमारी आने वाली पीढि़यां अपने समाज के साथ.साथ धर्म के साथ भी जुड़ी रहें। उन्होंने कहा कि महषि वाल्मीकि ने रामायण महाकाव्य के सहारे प्रेम, तप व त्याग इत्यादि दर्शातें हुए हर मनुष्य को सदभावना के पथ पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस प्रकार इस महान संत ने लोगों को सच्चाई और न्याय के रास्ते पर चलने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की  शिक्षाएं आज प्रासंगिक है और हमें उनके द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। विधानसभा स्पीकर ने महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण में परिवार,संगे-संबंधी, अच्छाई-बुराई, हक और अधिकार का बहुत ही अच्छे तरीके से चित्रण किया है। उन्होंने कहा कि संतों के बताए हुए मार्ग पर चलने से हमें अनेक प्रकार की शिक्षाओं के बारे ज्ञान प्राप्त होता है और इन शिक्षाओं का अनुसरण करने से हमें अपने परिवार के साथ-साथ समाज, प्रदेश व देश को उन्नति की ओर ले जा सकते हैं। इस मौके पर उन्होंने महर्षि वाल्मीकि की शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया और यह शोभा यात्रा जगाधरी से शुरू होकर यमुनानगर से होते हुए जगाधरी अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंची। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी, भाजपा के महामंत्री अशोक मेहंदीरत्ता, सोमनाथ नंबरदार, रिंकू गागट, जयंत स्वामी सहित कई लोग मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App