महिला ने निगला जहर, मौत

By: Oct 16th, 2017 12:05 am

बिझड़ी – उपमंडल बड़सर में एक महिला की जहर खाने से मौत हो गई। महिला को उपचार के लिए बड़सर अस्पताल ले जाया गया था। यहां पर उपचार के दौरान महिला  की मौत हो गई। देर शाम हुई इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि अभी तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार पूनम देवी पत्नी मुकेश कुमार निवासी कुलेड़ा ने अपने घर रविवार के दिन जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे बड़सर अस्पताल ले आए,  लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी जहर पूरी तरह से शरीर में फैल चुका था। इस कारण उसकी मौत हो गई। चार साल पहले शादी के बंधन में बंधी महिला एक कंपनी में नौकरी करती थी। उसका पति मुकेश कुमार दुबई में नौकरी कर रहा है। बीती दो अक्तूबर को ही उसका पत्ति दुबई से छुट्टी पर घर आया था। पूनम भी बद्दी से अपने घर कुलेड़ा पहुंच गई। सूत्रों के अनुसार दोनों पति-पत्नी रिश्तेदारी में अपने ननिहाल गए हुए थे। रविवार के दिन ननिहाल से लौटने के बाद पूनम ने अचानक जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर  उसके घर वाले उसे बड़सर अस्पताल ले  गए। यहां पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंची उसकी नानी ने बताया की पूनम की मां और भाई भी बद्दी में ही नौकरी करते हैं ,जो कि घटना की सूचना मिलते ही रवाना हो चुके हैं। एसएचओ जयनंद शर्मा ने बताया कि पूनम ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया था। उसके मायके वालों के पहुंचने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन करेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App