मिड हिमालय के मुलाजिमों की सेवाएं खत्म

By: Oct 11th, 2017 12:05 am

नम्होल —  हिमाचल प्रदेश सरकार जहां एक तरफा अपने कर्मचारियों को नित नई-नई सौगातें दे रही हैं, वहीं मिड हिमालय परियोजना के अंतर्गत नम्होल मंडल में कार्यरत 13 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई। इन कर्मचारियों को अप्रैल 2017 से  वेतन भी नहीं दिया गया है तथा 6-10-2017 को इन्हें पत्र थमा दिए गए कि वे अब कार्यालय में अपनी ड्यूटी पर नहीं आए। कर्मचारियों का कहना है कि वह 2006, 2007 और 2008 से लगातार  परियोजना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन कर्मचारियों के समक्ष कुछ कर्मचारियों को सोसायटी में डालकर उन्हें अन्य स्थान पर स्थांतरित कर दिया गया और इन्हीं कर्मचारियों के साथ 2009 से कार्य कर रहे एक सर्वेक्षक को  परियोजना को सोसायटी में डालकर दूसरी परियोजना के समायोजित कर दिया गया। इन कर्मचारियों में 11 सेवादार एक सर्वेक्षक व एक कार्यकर्ता सहायक हैं ,जो पिछले 11-12 वर्षों से ईमानदारी से जलागम विकास मंडल नम्होल में अपनी सेवा दे रहे हैं। एक तरफ सरकार तीन वर्ष से कार्यकर्ता कर्मचारियों को नियमित कर रही है। इन कर्मचारियों का कहना है कि परियोजना में ईमानदारी से किए गए कार्य को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने सोसायटी में संयोजित करके इन्हें के साथ में न्याय करें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App