मोहल्ला के दिन दशहरे में उमड़ी भीड़

By: Oct 6th, 2017 12:10 am

newsकुल्लू —  अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के छठे दिन दशहरे में सुबह से ही लोगों की भीड़ देवी-देवताओं के दर्शन के लिए उमड़ी रही। मोहल्ला के दिन देवी-देवताओं के दर्शन करने के बाद लोगों ने जमकर खरीददारी करने का लुत्फ उठाया।  खासतौर पर प्रदर्शनी मैदान में लगे खाने के स्टॉलों में भीड़ जुटी रही। प्रदर्शनी मैदान में लोगों ने खाने के साथ तंबोला खेलने का जमकर आनंद लिया। इस बार दशहरे में तंदूरी चिकन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां हॉट स्पाइस की ओर से  लगाए गए स्टॉल में लोग तंदूरी फिश सहित तंदूरी ट्रॉट फिश खाने का जमकर आनंद ले रहे हैं। मनाली से आने वाले लोग भी यहां हॉट स्पाइस के इस स्टाल में तंदूरी चिकन खाने के दीवाने हो रहे हैं। इसके अलावा यहां मीना बाजार में भी इस बार तरह-तरह के चीजें खरीदने के लिए मिल रही हैं। यहां  पुरानी कांच की बोतलों को खूबसूरत अंदाज में सजाया गया है।  यहां कई ऐसी भी चीजें देखने को मिल रही हैं, जो कि दशहरे में पहली बार आई हैं।

आज देवालय लौटेंगे देवी-देवता

कुल्लू — पूरे सात दिनों तक ऐतिहासिक मैदान ढालपुर में एक दूसरे देवी-देवताओं के इस महामिलन के बाद देवी-देवताओं को एक दूसरे से बिछुड़कर अपने-अपने देवालय लौटना होगा। सात दिनों के देवसमागम के बाद शुक्रवार भी कई देवी-देवता लंका दहन के बाद देवालय की ओर रवाना होंगे। वहीं, कई देवी-देवता लंका दहने में भाग लेने के बाद देवालय की ओर रवानगी करेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App