मौसी ने करवाया भानजी का रेप, मामला दर्ज

By: Oct 1st, 2017 12:02 am

नंगल —  जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के आदेश पर एक पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने पीडि़ता की मौसी पूजा, हिमाचल के टालीवाला गांव की एक अन्य औरत व अन्य के खिलाफ बलात्कार की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना नूरपुरबेदी में पीडि़ता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी मौसी व अन्य एक औरत ने जबरन कई व्यक्तियों से बलात्कार जैसी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है। पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी दिल्ली में हुई थी और वह एक बच्चे की मां है। पीडि़ता ने बताया कि वह छुट्टियों में अपने घर नुरपुरबेदी आई थी। उसकी मौसी पूजा पत्नि अशोक कुमार निवासी मोहल्ला संतोखपुरा उसे अपने साथ घर ले गई। उसकी मौसी व एक अन्य महिला सुमन पत्नि ज्ञान चंद निवासी गांव टालीवाल (हिमाचल प्रदेश) ने मिलकर कई गैर व्यक्तियों से उसका शरीरिक शोषण करवाया। उसने मौका मिलते ही फोन अपनी आप बीती पिता को बताई, तब उसके पिता ने उसे उनके चंगुल से छुड़वाया। थाना प्रभारी नूरपुरबेदी ने बताया कि पीडि़त महिला के बयानों के आधार पर पुलिस ने उसकी मौसी पूजा देवी, रोहित पुत्र  सुभाष निवासी अंब (ऊना)  व गौतम निवासी नंगल, सुमन पत्नि ज्ञान चंद निवासी टालीवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ जारी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App