यमुनानगर मंडियों की कार्यप्रणाली परखी

By: Oct 17th, 2017 12:01 am

उपायुक्त यमुनानगर रोहतास सिंह खरब ने अफसरों से ली जानकारी

यमुनानगर – उपायुक्त रोहतास सिंह खरब ने अपने कार्यालय में अनाज मंडियों में धान की खरीद को लेकर मीलर्स डीलर्स व अधिकारियों की बैठक लेते हुए धान खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से जिला की विभिन्न मंडियों में अब तक हुई धान की आवक व उठान कार्यों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को धान लिफ्टिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन धान की खरीद, उठान व किसानों की पेमेंट के बारे में पूरी जानकारी दें। उपायुक्त रोहतास सिंह खरब ने धान खरीद एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी मंडियों से धान के उठान के कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने कुछ धान खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान को धान की फसल की पेमेंट हर हालत में 72 घंटे में हो जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि मंडियों में सफाई व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, पर्याप्त मात्रा में पेयजल व्यवस्था व शौचालयों की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने आढ़तियों निर्देश दिए कि वे किसानों से सूखा धान सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही खरीदें तथा धान में नमी के आधार पर किसानों को धान की कीमत कम न दें, क्योंकि यह नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को धान की सरकार द्वारा निर्धारित उचित कीमत मिल रही है। उन्होंने किसानों से अपील की वे अपनी धान की फसल को पूर्ण रूप से सुखा कर ही मंडियों में लाएं। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे धान से संबंधित बिलों की अदायगी समय पर करे। इस अवसर पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सिंह, कर्ण अलावादी सहित अन्य अधिकारी, धान खरीद एजेंसियों के अधिकारीगण सहित आढ़ती व मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App