राष्ट्रीय बाजार से जुड़ी छछरौली मंडी

By: Oct 17th, 2017 12:01 am

जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में खट्टर सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

यमुनानगर – हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड यमुनानगर द्वारा जगाधरी विधानसभा क्षेत्र की छछरौली अनाज मंडी को राष्ट्रीय कृषि बाजार पोर्टल से जोड़ा गया है। जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में 1257.73 लाख रुपए की लागत से चार नए पुलों का निर्माण करवाया गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा गत तीन वर्षों के दौरान प्रदेश के अन्य जिलों के साथ-साथ यमुनानगर जिला में पुलों के निर्माण, सड़कों के नव-निर्माण एवं मरम्मत के कार्यों पर विशेष ध्यान दिया है। यमुनानगर में सड़कों के मामले में गत तीन वर्षों के दौरान बहुत ज्यादा सुधार हुआ है। इसी विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 43.51 लाख रुपए की लागत से 1.27 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार 889.87 लाख रुपए की लागत से 23.85 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत करवाई गई है। गत तीन वर्षों के दौरान ही रादौर विधानसभा क्षेत्र में 143.34 लाख रुपए की राशि से 5.30 किलोमीटर लंबी नई ग्रामीण सड़कों का निर्माण करवाया गया है तथा इसी विधानसभा क्षेत्र रादौर में 226.59 लाख रुपए की राशि से 5.03 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। रादौर विधानसभा क्षेत्र में ही गत तीन वर्षों के दौरान वर्तमान सरकार के शासन काल में 626.97 लाख रुपए की राशि से 42.79 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत करवाई गई है। सढौरा विधानसभा क्षेत्र में ही गत तीन वर्षों के दौरान हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड यमुनानगर द्वारा 1098.80 लाख रुपए की राशि से 70.82 किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत करवाई गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App