रेडक्रॉस सचिव को दिल्ली में सम्मान

By: Oct 4th, 2017 12:02 am

यमुनानगर में बेहतरीन समाज सेवा के फलस्वरूप लिए मिला ईनाम

यमुनानगर —  भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा यमुनानगर के सचिव रणदीप सिंह को इंडियन सोलीडेरिटी काउंसिल, नई दिल्ली, द्वारा 27 सितंबर 2017 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान ज्वैल आफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित किया। रणदीप सिंह को यह आवार्ड उनके माध्यम से समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया है। इससे पहले भी रेड क्रॉस सचिव को अनेकों अवसरों पर विभिन्न विभागों द्वारा आवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। रणदीप सिंह समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए जाने जाते हैं। वे एक समाज सेवक के साथ-साथ स्वेच्छिक रक्तदानी भी हैं। वे समय-समय पर स्वेच्छा से रक्तदान करते रहते हैं, ताकि किसी जरूरत को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ-साथ रेड क्रॉस कार्यालय में आने वाले हर जरूरतमंद को मदद करना रणदीप सिंह की प्राथमिकता रहती है, उनका प्रयास रहता है कि हर जरूरतमंद की हर संभव सहायता की जा सके। रेडक्रॉस सचिव ने उपायुक्त एवं रेडक्रॉस के प्रधान के दिशा-निर्देशों की पालना में स्कूल में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए विषेश योजनाएं शुरू की हैं, जिसके तहत उनकी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ नेत्र जांच भी की जाती है। सचिव ने जनसाधारण को रेडक्रॉस की गतिविधियों से जोड़ने के लिए आजीवन सदस्य बनाने का  अभियान चलाया हुआ है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App