शहनाज के किरदार में ऐश्वर्या

By: Oct 27th, 2017 12:05 am

बालीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय सिल्वर स्क्रीन पर ब्यूटीशियन शहनाज हुसैन का किरदार निभाती नजर आ सकती हैं। फिल्मकार बॉबी बेदी की भतीजी पूजा बेदी ब्यूटी शहनाज हुसैन पर बायोपिक बनाने जा रही हैं। पहले इसके लिए प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आ रहा था, लेकिन अब कहा जा रहा है कि इसके लिए ऐश्वर्या राय बच्चन को फाइनल कर लिया गया है। पूजा इसमें प्रियंका चोपड़ा को कास्ट करना चाहती थीं, लेकिन अगले दो साल तक प्रियंका के बिजी शेड्यूल को देखते हुए यह फैसला बदलना पड़ा। फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने वाले कमलेश पांडे ने कहा है कि ऐश्वर्या हमेशा से उनकी पहली पसंद थी। फिल्म में शहनाज के रोल के लिए उर्दू की अच्छी जानकारी होनी चाहिए। प्रियंका के बिजी शेड्यूल के बाद पूजा ने ऐश्वर्या को फिल्म के लिए अप्रोच किया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App