शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत

By: Oct 5th, 2017 12:01 am

हमीरपुर – शादी का झांसा देकर दुराचार करने का मामला दर्ज किया गया है। हमीरपुर पुलिस ने लड़की की शिकायत पर युवक के खिलाफ मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड में रह रही लड़की ने अपने ही वार्ड के एक युवक पर दुराचार के आरोप लगाए हैं। लड़की का कहना है कि उक्त युवक पिछले कुछ वर्षों से उसे शादी का झांसा देकर दुराचार करता रहा। पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा का कहना है कि हमीरपुर थाना में दुराचार का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App