शिंजो आबे को बहुमत पीएम मोदी ने दी बधाई

By: Oct 24th, 2017 12:08 am

टोक्यो— जापान में हुए मध्यावधि चुनाव में पीएम शिंजो आबे और उनकी सहयोगी पार्टियों को दो तिहाई बहुमत मिल गया है। इसके साथ ही आबे 2021 तक एक बार फिर देश के पीएम बनने को तैयार हैं। उनकी पार्टी ने निचले सदन की 465 सीटो में से 312 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए दो तिहाई बहुमत पा लिया है। उनकी इस जीत पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर बधाई दी है। पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे को चुनाव में मिली बड़ी जीत पर बधाई। हम भारत और जापान के रिश्तों को और आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं। शिंजो आबे भारत के साथ संबंधों को तरजीह देते हैं। उनके कार्यकाल में भारत और जापान का संबंध मजबूत हुआ है। उनके फिर से सत्ता में आने पर इसमें और मजबूती आएगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App