सलारिया की उम्मीदवारी रद्द करे चुनाव आयोग

By: Oct 6th, 2017 12:02 am

पठानकोट — गुरदासपुर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार से स्वर्ण सलारिया को चुनाव आयोग आयोग्य करार दिए जा सकते हैं। उन्होंने नामांकन पत्र में अपने पर चल रहे आपराधिक केसों की जानकारी छिपाई है। पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने बताया कि स्वर्ण सलारिया पर 2014 में एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस केस की कोर्ट में तारीख 30 अक्तूबर को है। उक्त जानकारी सलारिया द्वारा छिपाई गई है। मनप्रीत ने चुनाव आयोग से सलारिया की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह सारी जानकारी उन्हें भी बुधवार देर रात मिली है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App