सिहुंता से कुलदीप सिंह पठानियां ने भरा परचा

By: Oct 24th, 2017 12:07 am

चुवाड़ी – राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया ने सोमवार को सिहुंता में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद चुवाड़ी के एसडीएम कार्यालय में  नामांकन पत्र भरा। सिहुंता से कुलदीप सिंह पठानियां की अगवाई में निकली महारैली का चुवाड़ी के त्रिमथ में जोरदार स्वागत हुआ। नामांकन पत्र भरने के बाद कुलदीप सिंह पठानिया ने चौगान मैदान में विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी अदालत है, जो इस बार के चुनावों में मोदी लहर को मुंह तोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी 55 से ज्यादा सीटें जीतेगी। वहीं उन्होंने मोदी सरकार को धोखेबाजों की सरकार बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पौने पांच साल में भाजपा के विधायक ने विधायक निधि व क्षेत्रीय निधि का दुरूपयोग किया है, जिसके संदर्भ में पाई-पाई का हिसाब लिया जाएगा। विधायक ने मात्र विशेष पंचायतों व विशेष लोगों को फायदा पहुंचाया हैं, जबकि गरीबों की ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनता से नौ तारीख तक संयम बरतने तथा अपने मनोबल को बरकरार रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से वह चार बार विधायक बने हैं। इस बार भी अगर विधायक बनने का मौका मिला तो वह भटियात को प्रदेश का नंबर-वन क्षेत्र बनाकर ही दम लेंगे। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष राम सिंह चंबियाल, उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला, महासचिव मनोज महाजन, कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के महासचिव सुनाभ सिंह पठानिया, पूर्व विधायक गंधर्व सिंह, जिला महासचिव ओंकार चंबियाल, महिला कांग्रेस की प्रधान शालू, नगर पंचायत के पूर्वाध्यक्ष सुरेंद्र चाढ़क, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्र बबलू, नीना पठानिया व गद्दी कल्याण बोर्ड के सदस्य डुमणू राम और एनएसयूआई व कांग्रेसी कार्यकर्ताओं सहित अन्यं लोग मौजूद रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App