हरियाणा स्टेट रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट शुरू

By: Oct 1st, 2017 12:02 am

श्रम एवं रोजगार मंत्री ने यमुनानगर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में किया खेलों का आगाज

यमुनानगर —  जगाधरी यमुनानगर टेनिस एसोसिऐशन द्वारा दिल्ली पब्लिक स्कूल में हरियाणा स्टेट रेंकिंग टेनिस टूर्नामेंट 2017 का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्यातिथि श्रम एवं रोजगार व खान एवं भू-विज्ञान विभाग के राजमंत्री नायब सैनी तथा विशिष्ठ अतिथि यमुनानगर के विधायक धनश्याम दास अरोडा ने किया। उन्होंने विजय दशमी दशहरा के शुभ अवसर पर जिलावासियों व खिलाडिय़ों को बधाई व शुभकामनाएं दी। हरियाणा स्टेट रेंकिंग टेनिस टूर्नामेंट-2017 के अवसर पर राजमंत्री नायब सैनी ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्त्व है। खेलों से व्यक्ति का चहुंमुखी विकास होता है। खेलों से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं इससे मानसिक एवं बौधिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि यदि शरीर स्वस्थ होगा तो हम हर कार्य को अच्छे ढंग से कर सकते हैं। इसलिए हर व्यक्ति को खेलों में अवश्य भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि लड़कियां आज हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। लड़कियां आज खेलों में भी राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि टैनिस में सनिया मिर्जा देश में एक ब्रांड एंबेस्डर का मुकाम हासिल किया है। उन्होंने जगाधरी यमुनानगर टेनिस एसोसिएशन को इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए 2.5 लाख रुपए देने की घोषणा की। श्री सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता को छह करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को चार करोड़ तथा कांस्य पदक विजेता को 2.5 करोड़ रुपए के नकद पुरस्कार तथा प्रत्येक प्रतिभागी खिलाड़ी को 15 लाख रुपए की राशि दी जाती है। उन्होंने कहा कि एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता को तीन करोड़ रुपए, रजत पदक विजेता को 1.5 करोड़ रुपए, कांस्य पदक विजेता को 75 लाख रुपए के नकद पुरस्कार तथा प्रत्येक प्रतिभागी को 7.5 लाख रुपए की राशि दी जाती है। कायक्रम में यमुनानगर के विधायक धनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि अगर खिलाड़ी में प्रतिभा है और वह खेल के प्रति निष्ठावान तो उसे कोई भी कठिनाई चुनौती नहीं दे सकती। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास होता है, वहीं इनसे अनुशासन भी आता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App