हर मोर्चे पर विफल रही कांग्रेस

By: Oct 15th, 2017 12:05 am

नाहन – वीरभद्र सिंह सरकार अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में विकास और जनकल्याण के हर मोर्चे पर विफल रही है। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के मुख्य प्रवक्ता व नाहन के विधायक डा. राजीव बिंदल ने कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार जनविरोधी नीतियों के कारण कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों-बागबानों और कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने में भी पूरी तरह नाकाम रही है, जिसके चलते अब प्रदेश की जनता कांग्रेस को बदलने के मूढ में है। डा. बिंदल ने कहा कि विगत पांच वर्षों में कांग्रेस की सरकार ने हिमाचल प्रदेश की जनता को जो कष्ट दिए हैं उनका बदला लेने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत खेदनजनक है कि प्रदेश में सक्षम अधिकारियों और कर्मचारियों की उपलब्धता के बावजूद रिटायर और टायर्ड लोगों को सरकार चलाने के लिए रखा गया है।  इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, विनय कुमार, प्रदीप विज, ताज मोहम्मद, प्रीतमोहन शर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App