50 सीटों पर लड़ेगी पार्टी
शिमला — स्वाभिमान पार्टी प्रदेश में 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। शुक्रवार को पार्टी ने प्रदेश के शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, ऊना और कांगड़ा से 11 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। शेष सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा पांच चरणों में जल्द की जाएगी। शुक्रवार को शिमला में पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक स्वामी राममोहन दास ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की, जिनमें शिमला ग्रामीण से कुशाल राज, शिमला शहरी से डा. किशोरी लाल शर्मा, कुसुम्पटी से रोहित शर्मा, रोहड़ू से नारायण चंद, सिरमौर के पच्छोद से बंदना जुनेजा, शिलाई से मनीराम तोमर, हमीरपुर के बड़सर से तुलसी राम, सुजानपुर से रनवीर कौशल, ऊना के कुटलैहड़ से संदीप मोदगिल, कांगड़ा के धर्मशाला से निशा कटोच और शाहपुर से बुद्धि सिंह को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में संगठन विस्तार की दृष्टि से मनोनयन नियुक्त किए, जिनमें डा. किशोरी लाल शर्मा को प्रदेश मीडिया प्रभारी, डा. राजेंद्र सिंह परमार को अध्यक्ष जिला सिरमौर, बुद्धि सिंह को अध्यक्ष कांगड़ा (व्यापार शाखा) और अनुज कटोच को मंडल अध्यक्ष धर्मशाला नियुक्त किया गया है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App