550 बार करवाई सर्जरी

By: Oct 22nd, 2017 12:04 am

अमरीका में एक युवक ने जुनून की सारी हदें पार करते हुए अपने शरीर की 550 बार कॉस्मैटिक सर्जरी करवा डाली हैं। हैरानी की बात यह है कि इतने के बाद भी इस युवक का मन अभी नहीं भरा है और यह इसके बाद भी ऐसी सर्जरियां करवाना जारी रख सकता है। लॉस एंजेलिस के रहने वाले 36 साल के जस्टिन जेडिका ने यह कारनामा किया है। उनके इस शौक ने उनको पूरी दुनिया में ‘द ह्यूमन केन डॉल’ के नाम से प्रसिद्ध कर दिया है। जस्टिन इतनी प्लास्टिक सर्जरियां करवाने के बाद भी बेहद खुश हैं और अपने पर बहुत गर्व करते हैं। जस्टिन खुद एक कस्टम डिजाइन स्पेशलिस्ट हैं। जस्टिन को कॉस्मेटिक सर्जरी का इतना शौक है कि वह अपनी पुरानी सर्जरियों में भी बदलाव कराते रहते हैं। इनको मॉडीफाई कराना भी उनको खूब भाता है। हाल ही में उन्होंने अपने बैक पर करवाई सर्जरी में बदलाव के लिए फिर एक सर्जरी का सहारा लिया। इस बार इसको थोड़ा स्लिम वर्जन में तबदील कराना चाहते थे। अब वह फिर से तीन नई सर्जरियां करवाने जा रहे हैं। कोई और होता तो अपने शरीर पर एक चाकू की खरोंच तक से डर जाता, लेकिन जस्टिन की बात ही निराली है। वह तो सीने, पीठ, गाल, कंधे, बाइसैप, होंठ, नाक और आइब्रो तक की सर्जरियां करवा चुके हैं। इनमें से नाक की वह पांच बार और कंधों की चार बार सर्जरियां शामिल हैं। जस्टिन ने इन सर्जरियों पर दिल खोल कर खर्चा किया है। वह अब तक करीब 550 सर्जरियां करवा चुके हैं, जिन पर अब तक कुल  5,60,000 अमरीकन डॉलर खर्च हो चुके हैं। अब वह अपने माथे की सर्जरी भी करवाने जा रहे हैं, जिस पर तकरीबन 20 हजार अमरीकन डॉलर का खर्चा होना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App