कसौली में आज पहुंचेंगे दुनिया भर के साहित्यकार
कसौली — कसौली के महान लेखक स्व. सरदार खुशवंत सिंह को समर्पित अंतरराष्ट्रीय खुशवंत सिंह छठा लिटफेस्ट छह से आठ अक्तूबर तक अपर मॉल स्थित कसौली क्लब में आयोजित किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के साहित्यकार और विभिन्न क्षेत्रों की नामी हस्तियां भाग लेंगी। हालांकि छठे लिटफेस्ट में पाकिस्तान के लेखकों को देश की सीमा पर बिगड़े हालात को देखते नहीं बुलाया गया। इस लिटफेस्ट भारत की आजादी के बाद ‘इंडिया एट 70’ थीम पर आधारित होगा। लिटफेस्ट में जानी-मानी अदाकारा आशा पारेख, अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा, अभिनेता राहुल बोस, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेंदर सिंह, प्रसिद्ध लेखिका शोभा डे, इंडिया टुडे के कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई, एनडीटीवी की एंकर निधि राजदान, सागरिका घोष, देवदत्त पटनायक, अश्विन सांघी, अरुधंति रॉय आदि अनेक राजनीति, साहित्य व बालीवुड से जुड़ी हस्तियां शिरकत करेंगी। खुशवंत सिंह के लेखन और साहित्य के क्षेत्र में अमूल्य योगदान को देखते हुए उनके बेटे राहुल सिंह ने 2012 में लिटफेस्ट की शुरुआत की थी। तब से हर वर्ष अक्तूबर में लिटफेस्ट आयोजित किया जा रहा है।
Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also, Download our Android App