अक्तूबर में निर्यात घटा, आयात बढ़ा

By: Nov 15th, 2017 12:01 am

नई दिल्ली— चालू वित्त वर्ष के अक्तूबर में भारत ने 2336.06 करोड़ डालर का निर्यात किया, जो पिछले वर्ष इसी महीने के निर्यात की तुलना में 1.12 प्रतिशत कम है। अक्तूबर में 3711.70 करोड़ डालर का आयात किया गया, जो अक्तूबर, 2016 के आयात की तुलना में 7.60 प्रतिशत अधिक है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, आयात बढ़ने और निर्यात घटने के कारण देश का व्यापार घाटा अक्तूबर में बढ़कर 1401.88 करोड़ डालर पर पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह राशि 1113.45 करोड़ डालर था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App