अग्निहोत्री… हमेशा रहा हूं जनता के बीच

By: Nov 9th, 2017 12:05 am

मुकेश अग्निहोत्री

 लोकतंत्र में सियासत की परिभाषा ही यह है कि कोई भी प्रतिनिधि चुना जाता है तो वह जनता का, जनता के लिए, जनता द्वारा ही चुना जाता है। मगर ऐसे भी सियासतदानों की कमी नहीं जो जनता को धकेलने की वस्तु समझते हैं। ऐसे में प्रश्न उठता है कि क्या ये नुमाइंदे लोकतंत्र के मूल में विश्वास रखते हैं भी या नहीं। लोकतंत्र के इस मेले में हर कोई सिर्फ जीतना चाहता है। बेशक जीतें, मगर कुछ प्रश्न जो जनता जानना चाहती है। उनका जवाब भी इन नुमाइंदों से ‘दिव्य हिमाचल’ ने पूछा। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश अग्निहोत्री  ने क्या कहा… पढ़ें  दिनेश गौतम द्वारा पूछे गए पांच सवालों के जवाब में

प्रश्न- आपके लिए राजनीति क्या है।

उत्तर- मेरे लिए राजनीति जनसेवा है। जनसेवा के लिए ही राजनीति में आया हूं, ताकि अपने हरोली विधानसभा क्षेत्र को अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी आदर्श बना सकूं।

प्रश्न- चुनावी जीत का मतलब क्या है।

उत्तर- चुनावी जीत का मतलब क्षेत्र में विकास करवाना है। साथ ही आम जनता के हर सुख-दुख में शामिल होना भी है। इसके अलावा जनता की आकांक्षाओं पर भी खरा उतरना भी है। चुनाव जीत जाने के बाद भी हमेशा ही जनता के बीच रहा हूं।

प्रश्न- जीत की खुशी या हार का सबक कौन सा ज्यादा मायने रखता है।

उत्तर-  हरोली की जनता ने 15 साल से उन्हें अपना आशीर्वाद दिया है। जनता के हितों के लिए विकास कार्य कर उनकी भावनाओं पर खरा उतरेंगे। जीत जाने के बाद आम जनता की निःस्वार्थ भाव से सेवा करने का मौका मिलेगा।

प्रश्न- राजनीति में आना एक हादसा है या सीढ़ी थी, जो चढ़कर आए हैं।

उत्तर- सीढ़ी दर सीढ़ी पार्टी व लोगों की सेवा करने का जो मौका मिला है। उसी का परिणाम है कि आज यहां तक पहुंचा हूं। पार्टी के लिए धरातल से कार्य किया है। आम जनता की उम्मीदों पर भी खरा उतरा हूं।

प्रश्न- जीत अगर सुनिश्चित होती है तो आपके पांच वादे क्या हैं।

उत्तर- 1. हरोली को प्रदेश का नंबर मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाना लक्ष्य रहेगा।

  1. औद्योगिक ईकाईयां विकसित की जाएंगी।
  2. बेरोजगार युवाओं का रोजगार मुहैया करवाया जाएगा।
  3. शिक्षा के स्तर को और अधिक सुदृढ किया जाएगा।
  4. स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।

संघर्ष करके इस मुकाम तक पहुंचा हूं

प्रो. राम कुमार

 लोकतंत्र में सियासत की परिभाषा ही यह है कि कोई भी प्रतिनिधि चुना जाता है तो वह जनता का, जनता के लिए, जनता द्वारा ही चुना जाता है। मगर ऐसे भी सियासतदानों की कमी नहीं जो जनता को धकेलने की वस्तु समझते हैं। ऐसे में प्रश्न उठता है कि क्या ये नुमाइंदे लोकतंत्र के मूल में विश्वास रखते हैं भी या नहीं। लोकतंत्र के इस मेले में हर कोई सिर्फ जीतना चाहता है। बेशक जीतें, मगर कुछ प्रश्न जो जनता जानना चाहती है। उनका जवाब भी इन नुमाइंदों से ‘दिव्य हिमाचल’ ने पूछा। ऊना  विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी प्रो. राम कुमार ने क्या कहा… पढ़ें जितेंद्र कंवर द्वारा पूछे गए पांच सवालों के जवाब में

प्रश्न- आपके लिए राजनीति क्या है।

उत्तर- अपनी जन्म व कर्म भूमि की सेवा करना ही मेरे लिए राजनीति  है। राजनीतिक क्षेत्र में आकर लोगों की सेवा करना एकमात्र लक्ष्य है।

प्रश्न- चुनावी जीत का मतलब क्या है।

उत्तर- हरोली विस क्षेत्र से माफिया शासन का अंत ही चुनावी जीत होगी। लोगो को चिट्टा, वन, शराब, खनन, भू-माफिया से आजादी दिलाना व सुशासन लाना ही सच्ची जीत होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति को मिले, न कि पिक एंड चूज के तहत अपनों को रेवडि़या बांटी जाए। यहीं हरोली विस क्षेत्र में चुनावी जीत का असली मकसद व मतलब है।

प्रश्न- जीत की खुश्ी या हार का सबक कौन सा ज्यादा मायने रखता है।

उत्तर- न तो मै हार से मायूस हुआ, न ही जीत कर इतराऊंगा। लोकतंत्र में जनमत सबसे बड़ी ताकत है। लोगों के विश्वास को सदा कायम रखु, लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरू, इसके लिए हमेशा प्रयासरत रहा हूं तथा भविष्य में भी रहूंगा।

प्रश्न- राजनीति में आना एक हादसा है या सीढ़ी थी। जो चढ़कर आए हैं।

उत्तर- छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रहा हूं। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की विचारधारा से प्रेरित होकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में बढ़-चढ़कर कार्य किया। इसके बाद भाजपा में शामिल होकर सक्रिय राजनीति में आया। राजनीति में एक के बाद एक पड़ाव पार करते हुए भाजपा के प्रत्याशी के रूप में दूसरी बार विस चुनाव में मैदान में हूं।

प्रश्न- जीत अगर सुनिश्चित होती है तो आपके पांच वादे क्या हैं।

उत्तर- 1. हरोली विस क्षेत्र को नशा मुक्त विस क्षेत्र बनाना सबसे पहला काम होगा। चिट्टे माफिया समेत ड्रग व शराब माफिया को यहां से खदेड़ना प्राथमिकता रहेगी।

  1. हरेली विस क्षेत्र को विकास पथ पर अग्रसर करना ध्येय रहेगा। विधानसभा क्षेत्र का सत्तत विकास करना।
  2. युवाओं को घर-द्वार पर रोजगार के साधन विकसित करने के लिए क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना के लिए प्रयास करूंगा।
  3. हरोली विस क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थय, सड़कों, सिंचाई व पेयजल व्यवस्था को सुदृढ किया जाएगा।
  4. विधानसभा क्षेत्र में किसान-बागबान, दुकानदार, उद्योगपति, कर्मचारी, युवा, महिला, जनप्रतिनिधि हर वर्ग के हित के लिए कार्य करूंगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App