अब पांवटा में खेले जाते हैं डे-नाइट मैच

By: Nov 1st, 2017 12:10 am

पांवटा साहिब —  भाजपा कहती है कि पांवटा में इस कार्यकाल में कोई विकास नहीं हुआ है। या तो उन्हें पांवटा का विकास दिखाई नहीं देता या भाजपा इसे हजम नहीं कर पा रही है। यह बात पांवटा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार व निवर्तमान विधायक चौधरी किरनेश जंग ने मंगलवार को अपने चुनावी प्रचार के दौरान यहां की पातलियों और बहराल ग्राम पंचायत में लोगों से कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व सीपीएस सुखराम चौधरी 10 साल तक पांवटा के विधायक रहे, लेकिन वह युवाओं के लिए पांवटा में एक भी ढंग का खेल मैदान नहीं दे पाए। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने और उनके जीतने के बाद से ही उन्होंने युवाओं के लिए एक सुंदर मैदान देने का निर्णय लिया। इसके लिए उन्होंने जहां लाखों रुपए की लागत से मैदान का सौंदर्यीकरण करवाया, वहीं मैदान के चारों और हाईमास्ट लाइटें भी लगाई। वह जानते हैं कि पांवटा दून में गर्मी बहुत ज्यादा होती है, जिस कारण गर्मियों के दिनों में युवा दिन में नहीं खेल पाते। उनकी समस्या को देखते हुए उन्होंने मैदान के चारों और लाइटें लगवाई। अब यहां के युवा रात को भी गर्मी के मौसम में खेल का आनंद ले सकते हैं। इस पांच साल में गर्मियों के मौसम में युवाओं ने विभिन्न प्रकार के खेलों की कई प्रतियोगिताएं रात को संपन्न की हैं, लेकिन यह विकास भाजपा को नजर नहीं आता है। वह तो जनता को केवल गुमराह करने में लगी हुई है।  उन्होंने पंचायत के लोगों से आह्वान किया कि उन्हें फिर से जिताकर विधानसभा में भेजिए वह विकास की इस रफ्तार को दोगुनी कर देंगे। पातलियों प्रधान दाता राम चौहान और बहराल पंचायत प्रधान जगजीत कौर ने भी अपने संबोधन में कहा कि उनकी पंचायत में इस बार बहुत विकास हुआ है। इतने विकास के काम पहले कभी नहीं हुए। इस दौरान उनके साथ हरियाणा के जगाधरी विस के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, दिल्ली पूर्व विधायक मदीन, सहारनपुर वकील रविंद्र सिंह, शमशेर अली, पातलियों प्रधान दाता राम चौहान, बहराल पंचायत प्रधान जगजीत कौर, इकबाल, अर्गव्रिद्र, अमरिंद्र सिंह, गुरुशरण, याकूब, दुग्गल सिंह, संता सिंह, हरवंश सिंह, शारदा देवी, निर्जन कौर, रामेश्वर शर्मा, हसन हाजी, नजीर अहमद, बलदेव सिंह, नराता राम, इंद्र जीत, अर्जित सिंह, प्रीतपाल सिंह, हरविंद्र, रविंद्र, गुरुमीत, अली हसन आदि भी मौजूद रहे।

भाजपा ने जीएसटी से परेशान किए लोग

पांवटा में कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी किरनेश जंग के चुनावी प्रचार में पहुंचे जगाधरी के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह और दिल्ली के पूर्व विधायक मदीन ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा अमीरों की सरकार है यह गरीबों का सिर्फ दमन करती है। कभी नोटबंदी और कभी जीएसटी जैसे तानाशाही निर्णय लेकर यह आम जनता को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सिर्फ धर्म और जाति के नाम पर राजनीति की है। यदि आप अभी भी नींद से नहीं जागे तो आप अपने बच्चों के हाथों में कटोरा देखोगे। इस सरकार ने किसानों और गरीबों का खून चूस लिया है। जहां भी इनकी सरकार बन रही है लोग पछता रहे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App