इंतजार खत्म, पहाड़ों का बर्फ से शृंगार

By: Nov 18th, 2017 12:10 am

लाहुल में हिमपात से ठंड हुई प्रचंड, मनाली की पहाडि़यों ने भी ओढ़ी सफेद चादर

कुल्लू —  शीत मरुस्थल जिला लाहुल-स्पीति में लंबे समय बाद गुरुवार देर रात हुई भारी बारिश व बर्फबारी के बाद यहां ठंड पड़ जाने के चलते लोग शुक्रवार को दिनभर घरों में ही दुबके कर रहे। लाहुल सहित स्पीति घाटी में बर्फबारी होने से यहां के लोगों का भी घरों से भाहर निकलना ठंड के चलते मुश्किल भरा हो गया है। शुक्रवार को स्कूल जाने वाले छात्रों व कमचारियों को थोड़ी बहुत परेशानी अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए यहां जरूर झेलनी पड़ी, लेकिन अभी बर्फबारी घाटी में इतनी नहीं हुई है कि वाहनों की आवाजाही बंद हो सके। शुक्रवार को भी घाटी में मौसम खराब होने के चलते सुबह से ही यहां हल्की बर्फबारी का क्रम देर तक जारी रहा। जहां पर दोपहर के समय हालांकि बर्फबारी रुकी रही, लेकिन बर्फबारी के बाद से ठंड हो जाने के चलते लोग दिनभर घरों में दुबक कर रहे। जहां पर लोगों को ठंड से बचने के लिए सुबह से ही तंदूर का सहारा लेना पड़ा है। यहां स्कूलों में भी छात्रों की सुविधा को देखते हुए ठंड से बचने की सुविधा कर दी गई है। बता दें कि यहां लोग भी काफी समय से बर्फबारी के होने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन मान्यता है कि जब घाटी के आराध्य देवता राजा घेपना घाटी की परिक्रमा पर निकलते है तो बर्फबारी व बारिश घाटी में नहीं होती है। हालांकि मौसम विभाग ने गत रोज 13 तारीक से भारी बारिश की चेतावनी भी दी थी, लेकिन उसके बावजूद भी यहां देरी से इस बार बारिश व बर्फबारी हुई है। गत गुरुवार को लाहुल में हुई बर्फबारी के चलते कुल्लू जिला में भी देर रात को जमकर चंद मिनटों के लिए बारिश तो हुई, लेकिन एक बार फिर घाटी में सूखा पड़ गया है। शुक्रवार को जहां लाहुल में बर्फबारी का क्रम जारी रहा। वहीं, जिला कुल्लू के लोग यहां बारिश के लिए अभी भी  तरसते रहे। काफी समय बीत जाने के बाद भी अभी तक समूची घाटी में बारिश नहीं हो पा रही है।

राजा घेपन और देवी हडिंबा के मिलन पर होती है बारिश

लाहुलवासियों की माने तो यहां मान्यता है कि जब राजा घेपन का मिलन देवी हडिंबा से जाहलमा गांव में होता है तो इस दौरान जरूर घाटी में बारिश होती है। हालांकि शनिवार को यहां देवी हडिंबा का रमिलन राजा घेपन से होगा। ऐसे में जिस तरह से घाटी में बर्फबारी हुई है। इससे लोग काफी अधिक प्रसन्न है। लंबे समय से बारिश न होने के चलते भी खेतों में सूखा पड़ जाने पर लोग परेशान थे और साथ ही सूखा पड़ने पर यहां लोग खांसी व जुखाम से परेशान चल रहे है। घाटी के लोग इसे देवता का बरदान ही मांग है कि उनके आर्शीवाद से घाटी में बर्फबारी हो पाई है। जिसका घाटीवासी इंतजार कर रहे है।

ठिठुरन बढ़ी, घरों में दुबके रहे लोग

जिला लाहुल-स्पीति सहित रोहतांग व मनाली की ऊंची चोटियों में भी एक बार फिर ताजा हिमपात हुआ है। यहां मनाली की खूबसूरत पहाडि़यां बर्फ की सफेद चादर से ढक चुकी है। बर्फबारी पड़ते ही यहां ठंड तो काफी अधिक बढ़ गई है। शुक्रवार को यहां ऊझी घाटी के लोग भी दिनभर ठंड के चलते घरों में दुबक कर रहे है। हालांकि मनाली के लोग भी बेसब्री से बर्फबारी के होने का इंतजार कर रहे है, लेकिन अभी तक बर्फबारी मनाली के पहाड़ों तक ही पहुंच पाई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App