किन्नौर बार्डर पर नादौन के जवान मनीष शहीद

By: Nov 28th, 2017 12:01 am

नादौन- पंजाब रेजिमेंट के हिमाचली जवान भारत-चीन पर स्थित समदो बार्डर पर शहीद हो गए  हैं। नादौन उपमंडल के किटपल पंचायत के अंसरा चेली गांव के मनीष की किन्नौर में ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई। मनीष परिवार में सबसे छोटे थे और उनका एक बड़ा भाई और बहन भी है। मनीष का अभी विवाह नहीं हुआ था। गांव के प्रधान सुभाष पंडित ने बताया कि मनीष करीब एक डेढ़ साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। उनके पिता बांकू राम  मजदूरी करते हैं और माता आंगनबाड़ी केंद्र में हेल्पर के रूप में कार्यरत हैं। मनीष एक महीना पहले ही घर पर छुट्टी काट कर गए थे और वर्तमान समय में वह काजा-समदो चाइना बार्डर पर ड्यूटी पर तैनात था। बर्फीले तूफान के कारण गश्त के दौरान उनकी तबीयत खराब हुई और चंडीगढ़ कमांड हस्पताल में रविवार को उनकी मृत्यु हो गई। मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। एसडीएम अमित मेहरा नादौन ने खबर की पुष्टि की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App