गोलमाल अगेन ने कमाए 200 करोड़

By: Nov 14th, 2017 12:10 am

बालीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन की फिल्म गोलमाल अगेन 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी  यह फिल्म 20 अक्तूबर को प्रदर्शित हुई थी। इसने पहले सप्ताह में 137 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म ने अब बाक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए  से अधिक की कमाई कर ली है। अजय देवगन के करियर की यह पहली फिल्म है जिसने 200 करोड़ की कमाई की है। गोलमाल अगेन इस साल की 200 करोड़ का कलेक्शन करने वाली पहली बालीवुड फिल्म बन गई है। हालांकि 200 करोड़ कमाने वाली यह इस साल की पहली हिंदी भाषा की फिल्म नहीं है। इसके पहले ‘बाहबुली 2’ यह कारनामा कर चुकी है। गौरतलब है कि गोलमाल अगेन॑ में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयष तलपड़े, कुणाल खेमू, प्रकाश राज और नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका में हैं। यह ‘गोलमाल’ की चौथी सीरीज है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App