चंडीगढ़ में गन्ने की पिराई जोरों पर

By: Nov 17th, 2017 12:01 am

सहकारी चीनी मिलों में 59980 क्विंटल से ज्यादा चीनी की पैदावार

चंडीगढ़— वर्तमान गन्ना पिराई मौसम के दौरान प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों ने अब तक सर्वाधिक 13.67 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 59980 क्विंटल से अधिक चीनी का उत्पादन किया है। हरियाणा राज्य सहकारी चीनी मिल प्रसंघ के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि शाहबाद सहकारी चीनी मिल ने सर्वाधिक 1.87 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 5500 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। इसके उपरांत रोहतक सहकारी चीनी मिल ने 3.93 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 24830 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल महम ने 1.70 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 5700 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी कैथल मिल ने 1.46 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 6400 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल सोनीपत ने 0.45 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई की। इसी प्रकार, पानीपत सहकारी चीनी मिल ने 0.68 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 2100 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल जींद ने 1.33 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 7775 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। करनाल सहकारी चीनी मिल ने 1.47 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 6910 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल पलवल ने 0.78 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करके 765 क्विंटल चीनी का उत्पादन किया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सहकारी चीनी मिलों में अब तक की औसत शुगर रिकवरी 7.99 प्रतिशत रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App