जल्द घटेंगे प्याज टमाटर के दाम

By: Nov 1st, 2017 12:04 am

नई दिल्ली — खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राम विलास पासवान ने कहा कि नई फसल के आने पर प्याज और टमाटर की कीमतें जल्दी ही कम हो जाएंगी। श्री पासवान ने कहा कि प्याज की खरीफ फसल बाजार में आनी शुरू हो गई है और नवंबर में टमाटर की नई फसल आ जाएगी। इसके बाद इनकी कीमतें घट जाएंगी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में प्याज की कीमत 40 से 60 रुपए प्रति किलो के बीच है। महाराष्ट्र के किसानों ने पूरा प्याज बेच दिया है, इसके बावजूद इसकी कीमतें बढ़ी हुई हैं। इस पर उन्होंने कहा कि व्यापारी होशियार हो गए हैं। वे प्याज की खरीद के बाद उसे किसान के यहां ही रहने देते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App