जोगिंद्रनगर में सबसे ज्यादा वोटर

By: Nov 9th, 2017 12:10 am

मंडी –  जिला मंडी के 1091 पोलिंग बूथ में से करसोग विधानसभा क्षेत्र मानग पोलिंग बूथ में सबसे कम वोटर हैं। इसके अलावा सुंदरनगर हलके के जारथू पोलिंग स्टेशन में सबसे कम मतदाता हैं, जबकि नाचन के भरजाणू में सबसे ज्यादा मतदाता हैं। पोलिंग बूथ की बात की जाए तो मंडी जिला के दस हलकों में से जोगिंद्रनगर में सबसे ज्यादा पोलिंग बूथ और सबसे ज्यादा मतदाता हैं। जोगिंद्रनगर में 127 पोलिंग बूथ पर 90750 वोटर हैं। यही नहीं जोगिंद्रनगर महिला वोटर के मामले में भी सबसे अव्वल है। जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 45344 महिला वोटर हैं। ऐसे में साफ है कि जोगिंद्रनगर के चुनाव में महिला वोटर काफी अहम भूमिका निभाने जा रही हैं। बल्ह विस क्षेत्र में सबसे कम 98 पोलिंग बूथ हैं, जबकि करसोग (संरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 67329 वोटर दर्ज हैं। करसोग में ही जिला भर में सबसे कम 32820 महिला मतदाता हैं। जोगिंद्रनगर के बाद सराज विधानसभा क्षेत्र दूसरे नंबर पर है, जहां 126 पोलिंग स्टेशन हैं। जिला भर में केवल एक बल्ह विधानसभा क्षेत्र ही ऐसा हलका है, जहां पोलिंग स्टेशन 100 से कम हैं। इसके उलट बाकी सभी विधानसभा क्षेत्रों में 100 से ज्यादा पोलिंग स्टेशन हैं। यही नहीं जिला भर के चार विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां महिला वोटर की संख्या सबसे ज्यादा है। इनमें जोगिंद्रनगर, बल्ह, सरकाघाट व धर्मपुर हलके ऐसे हैं, जहां पुरुष मतददाताओं के मुकाबले महिला वोटर की तादाद काफी ज्यादा है।

450 पोलिंग स्टेशन में होगी वेबकास्टिंग

इस बार पोलिंग स्टेशन में वेबकास्टिंग भी की जाएगी। यह भी पहली मर्तबा है, जब पोलिंग बूथ में वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी। जिला में 450 पोलिंग स्टेशन ऐसे हैं, जहां इस बार वेबकास्टिंग की जा रही है। वेबकास्टिंग करने के लिए कुछ नियम भी हैं। इन्हीं नियमों के दायरे में वेबकास्टिंग की जाएगी। इसके लिए विशेष ट्रेनिंग भी दी गई है

सबसे कम-ज्यादा मतदाता वाले पोलिंग बूथ

विस क्षेत्र  पोलिंग स्टेशन  वोटर   पोलिंग स्टेशन वोटर

करसोग    सराहन-1  1141      मागन         91

सुंदरनगर  बलग      1211      जारथू         82

नाचन      भरजवानू  1261      सर्याच       184

सराज      टिक्कर     1184      द्रूनू           116

द्रंग         झिड़ी      1211      सतनोग      128

जोगिंद्रनगर            कमेहड़    1156      जोगिंद्रनगर-2 299

धर्मपुर     लसराणा   1214      कौंसल       270

मंडी       सुहारा-2   1200      कोट          212

बल्ह       भंगरोटू-1  1115      डीपीएफ तारापुर 282

सरकाघाट गेहरा       1146      गोभरता        255


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App