तीन साल में 50 फीसदी बढ़ाएंगे मत्स्य उत्पादन

By: Nov 16th, 2017 12:04 am

नई दिल्ली— कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि सरकार किसानों और मछुआरों की आय बढ़ाने तथा उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने को लेकर नीली क्रांति योजना को तेजी से कार्यान्वित कर रही है। अगले तीन वर्ष के दौरान मछली उत्पादन में 50 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। श्री सिंह ने वर्ल्ड फोरम ऑफ फिशर पीपल्स के सातवीं आम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में छह प्रतिशत से अधिक दर से मत्स्य उत्पादन बढ़ रहा है। वर्तमान में 108 लाख टन मछली का उत्पादन होता है। नीली क्रांति योजना के तहत 2019-2020 तक मछली उत्पादन में 50 प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और इस समय तक डेढ़ करोड़ टन मछली उत्पादन का अनुमान है। उइस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए वर्ष 2015 में नीली क्रांति योजना के तहत 3000 करोड़ की योजना घोषित की गई थी। 2014-15 से 2016-17 के लिए 1214 करोड़ की राशि जारी की गई है। मत्स्य उत्पादन में हो रही भारी वृद्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2011-14 की तुलना में वर्ष 2016-17 के दौरान मछली उत्पादन में 20 प्रतिशत की दर से वृद्धि हुई है। देश में 33 प्रतिशत मछलियां समुद्र से पकड़ी जाती है, जबकि नदियों, जलाशयों औरतालाबों आदि से 67 प्रतिशत मछलियां प्राप्त होती हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App