दुल्हन की तरह सजा नाग मंदिर जठेरे पठानिया

By: Nov 20th, 2017 12:10 am

नूरपुर— नूरपुर हलके के तहत पड़ते क्षेत्र में नाग मंदिर जठेरे पठानिया नागबाड़ी में 12वां सम्मेलन रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही पठानिया परिवारों का मंदिर में आना शुरू हो गया और इन परिवारों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर माथा टेका। इस मंदिर में पठानिया सम्मेलन के दौरान  यज्ञ हुआ व बाद में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस पठानिया सम्मेलन में नूरपुर क्षेत्र के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलों सहित पंजाब व जम्मू कश्मीर राज्यों से पठानिया परिवारों ने हिस्सा लिया। इससे मंदिर परिसर में पठानिया परिवारों के लोगों की खूब भीड़ रही। इस अवसर पर मंदिर परिसर को खूब सजाया गया था , जिससे मंदिर दिव्य की खूबसूरती में निखार आ गया। इस दौरान मंदिर प्रबंधन कमेटी द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई थी, जिसमें मंदिर में आने-जाने की अच्छी व्यवस्था थी। सफाई का बेहतर ख्याल रखा गया था और सड़क पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखा गया था।

गौरवमय पठानिया इतिहास……

पठानिया परिवार का इतिहास गौरवमय रहा है और समाज के कल्याण व उत्थान में पठानिया परिवारों का उल्लेखनीय योगदान रहा है। वजीर राम सिंह पठानिया ने अपनी मातृ भूमि की रक्षा व स्वतंत्रा के लिए अपना बलिदान दिया । पठानिया वर्ग का प्रदेश की राजनीति में भी गहरा योगदान रहा है। केवल सिंह पठानिया, सुजान सिंह पठानिया, राकेश पठानिया व कुलदीप पठानिया आदि का प्रदेश की राजनीति तथा तरक्की में बेहतर योगदान रहा है। इस अवसर पर राजेश्वर पठानिया, सुरजीत सिंह पठानिया, बलवंत सिंह पठानिया, मुरारी सिंह, पठानिया, जगदीप सिंह पठानिया व  रवि पठानिया सहित पठानिया परिवारों के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App