धन्य गुरु नानक देव

By: Nov 4th, 2017 12:02 am

(एआर पराशर, सोलन )

भारत, ऋषि-मुनियों, संत-फकीरों की धरती,

शहीदों-वीरों और गुरु-पैगंबरों की धरती।

ऐसे एक संत नानक का अवतार हुआ,

ज्ञान की लौ दिखा, मानवता का कल्याण किया।

समाज से ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाया,

अपनी पावन वाणी से उपदेश सुनाया।

साधु-संतों की सदा सेवा करना,

गरीबों-असहायों की सदा मदद करना।

धन्य हैं ऐसे गुरु नानक देव महान,

जिनकी जयंती मना रहा हिंदोस्तान।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App