निधन पर शोक

By: Nov 29th, 2017 12:01 am

शिमला – हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रीसिटी बोर्ड इंप्लाइज यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा व महासचिव हीरा लाल वर्मा तथा अन्य पदाधिकारियों ने यूनियन की करसोग इकाई के प्रधान धर्म सिंह ठाकुर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए यूनियन ने कहा कि उन्होंने एक संघर्षशील साथी खो दिया है, जिसकी क्षतिपूर्ति नहीं हो सकती। धर्म सिंह ठाकुर विद्युत मंडल करसोग में कार्यरत थे। सोमवार को वह उनके पैतृक गांव में एक सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए थे और रात को शिमला लाते वक्त रास्ते में उनका देहांत हो गया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App