नेरचौक में धूमल का स्वागत

By: Nov 14th, 2017 12:05 am

नेरचौक – सोमवार को बल्ह भाजपा ने पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार तथा पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल का नेरचौक में जोरदार स्वागत किया। सोमवार को प्रो. प्रेम कुमार धूमल नेरचौक होकर सुंदरनगर जा रहे थे और इसी दौरान नेरचौक पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रेम कुमार धूमल का फूलमालाएं पहना कर स्वागत किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम, भाजपा और धूमल के सम्मान में जमकर नारे भी लगाए। इस दौरान प्रेम कुमार धूमल ने खुशनुमा माहौल में पार्टी कार्यकर्ताओं से संक्षिप्त बात भी की और चुनावों के दौरान पार्टी के लिए मेहनत करने पर उन्हें शाबाशी भी दी। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी इंद्र सिंह गांधी, भाजपा बल्ह मंडल के अध्यक्ष हेम पाल राणा, बलदेव सैणी, रणवीर सिपहिया, महेश सिपहिया, देवेंद्र ठाकुर और सीमा शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App